छत्तीसगढ़रायपुर

लापता स्कूली छात्रा की तालाब में तैरती मिली लाश, पुलिस ने हत्या की जताई आशंका

हरेन्द्र बघेल रायपुर : RAIPUR CRIME : छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में धनेली गांव में एक स्कूली छात्रा की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। लाश उसके घर से 3 किलोमीटर दूर तालाब में तैरते मिली है। पुलिस ने छात्रा की हत्या की आशंका जताई है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार धनेली गांव में एक होटल के पास स्थित तालाब में मजदूरों ने गुरुवार सुबह एक शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची फिर शव को तालाब से बाहर निकाला गया। छात्रा की पहचान निमोरा निवासी के रूप में की गई है। इसके बाद परिजनों को सूचना दे दी गई। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी चार बेटियों में यह दूसरे नम्बर की थी और कक्षा 6वीं में पढ़ाई करती थी। मंगलवार शाम जब वह सामान लेने गए, तभी से छात्रा घर नहीं लौटी थी। अचानक वह घर से गायब हुई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। देर रात तक भी जब बच्ची नहीं लौटी। तब परिजनों ने आस-पास जाकर पता भी लगाया था। अगले दिन भी परिजनों ने उसे तलाशा। लेकिन कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को भी उसके लापता होने की सूचना दी गई थी। अब बुधवार को उसका शव मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!