छत्तीसगढ़

भानुप्रतापपुर उप चुनाव से पहले कांग्रेस नेता ने थामा ‘आप’ का दामन, आम आदमी पार्टी ने कर दिया बड़ा ऐलान

भानुप्रतापपुर :  आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि यह केवल एक साल का मामला है और इतनी कम अवधि के लिए केवल एक विधायक की उपस्थिति लगभग नगण्य रहेगी। इसलिए शीर्ष नेतृत्व के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि इस उपचुनाव की अपेक्षा आम आदमी पार्टी 2023 के मुख्य चुनाव में अपनी पूरी ताकत से हिस्सा लेगी। और छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए आप के कार्यकर्ता जी जान से जुटे हैं। दिल्ली की केजरीवाल सरकार मॉडल ने बिजली पानी, स्वास्थ्य शिक्षा को लेकर बेहतर काम किया है। इसका परिणाम पंजाब में देखा वहां सरकार बन गई। अब गुजरात मे 27 साल भाजपा के शासन में त्रस्त है लोग। दिल्ली, आप पंजाब के बाद गुजरात में सरकार बना रही है। 2023 में छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और सरकार भी बनाएगी।

प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से आप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, देवलाल नरेटी, हरेश चक्रधारी, मेहर सिंह वट्टी सहित जिला, प्रदेश स्तर ने पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के विधायक संजीव झा ने कहा कि उन्होंने कहा कि उप चुनाव में आप पार्टी प्रत्याशी नहीं उतारेगी, 2023 में छत्तीसगढ़ में आप की सरकार बनाएंगे।

कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए डॉ शिवनारायण द्विवेदी

वहीं इस दौरान तीन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए हैं, भानुप्रतापपुर में दिल्ली के विधायक संजीव झा के समक्ष इन लोगों ने आप की सदस्यता ली है। कांग्रेस में लंबे समय तक रहे परिवर्तन यात्रा के समय दरभा में नक्सली हमले में गोली लगा था ऐसे नेता डॉ शिवनारायण द्विवेदी ने आप पार्टी का दामन थाम लिया और कहा कांग्रेस में भ्रस्टाचार चरम पर है कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। गौठान योजना फेल है। आप पार्टी का मिशन अच्छा है इसलिए शामिल हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!