छत्तीसगढ़रायपुर

एलआईसी एजेंट की मौत, कुत्तों के भय से बाइक को चला रहा था रफ्तार

हरेन्द्र बघेल  रायपुर :  राजधानी में एक ओर बड़े इलाके के आम रास्ते बिना सडक़ बत्ती के अंधेरे में डूबे रहते हैं और दूसरी ओर आवारा कुत्तों का आतंक फिर बढ़ रहा है। इन गली के कुत्तों के काट खाने के भय से रफ्तार तेज कर जा रहा बाइक सवार सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक गुढियारी निवासी दुलेश साहु है जो एल आई सी एजेंट है। बताया गया है कि एक हफ्ते पहले दुर्गेश रात में बाइक से घर जा रहा था। उसी दौरान कुत्ते के काटने उसके पीछे दौड़े।

इस पर दुलेश बैलेंस बिगडऩे पर बाइक से गिर गया और उसके सिर में अंदुरूनी चोट आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। शहर की कई बड़े रिहायशी इलाको में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ा है। कुत्तों के काटने के भय से और बाइक के पीछे दौडऩे से गिरने से पूर्व में भी कई लोगों की मौत हो चुकी है कई लोग अपंग भी हो चुके हैं। नगर निगम ने शहर के कुत्तों के आगे टेके घुटने टेक दिए हैं। निगम गाय,बैलों की धरपकड़ अभियान चलाता है लेकिन कुत्तों के खिलाफ अभियान नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!