छत्तीसगढ़रायपुर

स्टूडेंट्स के साथ मोहल्ले के लोग भी कर रहे महिला टीचर की तारीफ, जानें क्यों?

रायपुर। रायपुर के माना बस्ती के सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षिका मिसेस चांदनी सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। कुछ स्टूडेंट्स का मानना है की पूरे माना में इनसे अच्छा इंग्लिश (English) कोई नहीं पढ़ाता। मिसेस चांदनी सिंह के इंग्लिश पढ़ाने के तरीके से हर बच्चा खुश हो जाता है। कुछ विद्यार्थी ऐसे भी हैं जो स्कूल से निकल चुके हैं लेकिन इनके पास इंग्लिश पढ़ने आते हैं। वैसे तो माना के सरस्वती शिशु मंदिर में कई शिक्षक-शिक्षिका हैं लेकिन मिसेस चांदनी सिंह के पढ़ाने के तरीके हर किसी को पसंद आ जाते हैं।

कुछ विद्यार्थियों का कहना है कि मिसेस चांदनी सिंह जब पढ़ाती हैं तो उनका पढ़ाई में इंट्रेस्ट (रूचि) और बढ़ जाता है। इनके पढ़ाने से चीजें जल्दी याद होती हैं। इसके साथ ही चांदनी सिंह बच्चों को अच्छी-अच्छी बातें भी सिखाती हैं। बात करें इनकी निजी जिंदगी कि तो, मिसेस चांदनी सिंह उत्तरप्रदेश के बलिया जिले से हैं।इन्होंने अपनी पढ़ाई रायपुर के सरकारी स्कूल से पूरी की। इसके बाद एक निजी स्कूल में पढ़ाते हुए इन्होंने निजी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की। साल 2018 में इनकी शादी हो गई। शादी के बाद भी इन्होंने घर और काम दोनों को बखूबी निभाया। इनका बच्चों को पढ़ाते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मिसेस चांदनी सिंह विद्यार्थियों Artical (आर्टिकल) पढ़ाती हुई नजर आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!