छत्तीसगढ़जशपुर

जशपुर में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के नाम निर्देशन की प्रक्रिया पूर्ण

जशपुर  : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के माध्यम से राज्य के जिला/जनपद पंचायत सदस्यों/सरपंचों/पंचों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु उप निर्वाचन की समय-सूची प्रसारित की गई है। जिसके अनुक्रम में कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था. निर्वा.) जशपुर द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति हेतु आदेश जारी किया गया है। जिसकी सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक किया गया है।

जिला जशपुर अन्तर्गत जनपद पंचायत सदस्य हेतु 01 पद, सरपंच हेतु 01 पद एवं पंच हेतु 10 पदों पर रिक्तियों के आधार पर कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जशपुर के माध्यम से सूचना जारी की गई है। जिसकी सूचना संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय एवं संबंधित पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है एवं पंचायतों में मुनादी कराया गया है। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2022 दिन शुक्रवार को अपराह्न 03.00 बजे तक निर्धारित था। जिसमे जनपद पंचायत सदस्य हेतु रिक्त 01 पद के विरूद्ध 01 नामांकन, सरपंच हेतु रिक्त 01 पद के विरूद्ध 01 नामांकन एवं पंच हेतु रिक्त 10 पद के विरूद्ध 12 नामांकन किये गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!