छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ के कॉमेडी यूट्यूबर देवराज पटेल का निधन, सीएम बघेल के साथ बनाया था वीडियो भुवन बाम के साथ आया था नजर

हरेंद्र बघेल रायपुर। CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के कॉमेडी यूट्यूबर देवराज पटेल का आज लाभांडी के पास सड़क हादसे में निधन हो गया. उन्होंने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात कर एक वीडियो भी बनाया था। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने की टक्कर से यूट्यूबर देवराज पटेल की मौत हुई है. कुछ दिनों पहले ही देवराज पटेल ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान एक वीडियो भी बनाया था, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में देवराज कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस हैं, एक मैं और एक मोर काका. इसके बाद सीएम अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!