छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपामुख्य खबर

सड़क पर तेंदुए की वॉकिंग, जांजगीर चांपा के मड़वा प्लांट से आई हैरान करने वाली तस्वीरें

वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

सड़क पर तेंदुए की वॉकिंग, जांजगीर चांपा के मड़वा प्लांट से आई हैरान करने वाली तस्वीरें

वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

जांजगीर चांपा: मड़वा पावर प्लांट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्लांट के वॉच टावर से एक कर्मचारी ने अपने मोबाइल कैमरे में एक खतरनाक तेंदुए का वीडिओ कैप्चर किया. प्लांट के कैंपस में तेंदुए का घूमते हुए वीडियो बनाकर कर्मचारी ने वायरल कर दिया. मड़वा पावर प्लांट रिहायशी इलाके से सटा हुआ क्षेत्र है. तेंदुए के प्लांट कैंपस में घूमने का वीडियो जिसने भी देखा वो डर गया. प्लांट के कर्मचारी भी अब सतर्कता बरत रहे हैं. वन विभाग की टीम ने भी लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है. एहतियात के तौर पर वन विभाग की टीम आस पास के इलाकों में घूम घूमकर लोगों को सचेत कर रही है. कई गांवों में अलर्ट भी जारी किया गया है.

तेंदुए का वॉकिंग करता वीडियो हुआ वायरल

तेंदुए को रिहायशी इलाके से बाहर भगाने के काम में वन विभाग के कर्मचारी जुट गए हैं. वन विभाग की टीम घनी झाड़ियों और सुनसान इलाकों में तेंदुए की तलाश कर रही है. वीडियो सामने आने के बाद तेंदुए की मौजूदगी का कोई सुराग टीम को नहीं मिला है.

मड़वा पावर प्लांट में दिखा तेंदुआ

जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर अटल बिहारी वाजपेई विद्युत संयन्त्र स्थापित है. यहां वॉच टावर पर गार्ड की हमेशा तैनाती होती है. जिस दिन तेंदुआ कैंपस के पास नजर आया, उस दिन भी वॉच टावर पर गार्ड तैनात था. गार्ड ने तुरंत तेंदुए का वीडियो बना लिया. जिस वक्त गार्ड ने तेंदुए का वीडियो बनाया उस वक्त तेंदुआ प्लांट एरिया के भीतर बने सीसी रोड में आराम से चलहकदमी करता नजर आया. बाद में तेंदुआ आराम से घनी झाड़ियों में गुम हो गया. तेंदुए के दिखाई देने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोग और प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी जरुरी एहतियात बरत रहे हैं.

वीडियो काफी दूर से लिया गया है लिहाजा ये साफ नहीं कहा जा सकता है कि जो जीव दिखाई दिया है वो तेंदुआ ही है. हम सतर्कता बरत रहे हैं. गांव के आस पास मुनादी करा रहे हैं. लोगों से कहा गया है कि सुबह और शाम के वक्त खेतों में नहीं जाएं: हिमांशु डोंगरे, डीएफओ

डीएफओ के निर्देश पर इलाके में मुनादी

मड़वा प्लांट मे तेंदुआ दिखने की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. सबसे पहले वीडियो के आधार पर वॉच टावर के पास जांच पड़ताल की गई. वन्य जीव के पद चिन्ह मिलने की संभावना को देखते हुए पूरे इलाको को खंगाला गया. डीएफओ हिमांशु डोंगरे ने बताया कि ”विभाग के अधिकारी कर्मचारी और एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और उस प्राणी के पैरों के चिन्ह ढूंढने की कोशिश की. जिस स्थान का वीडिओ वायरल हुआ है, वहां सीसी रोड बना हुआ है और झाड़ियों के अंदर रेतीला स्थान है. इस वजह से पैर के चिन्ह साफ नजर नहीं आ रहे हैं कि कौन सा जीव दिखा है. वन विभाग की टीम ने तेंदुभांठा के साथ साथ मड़वा गांव मे मुनादी करा दी है. बच्चों, बुजुर्गो को देर रात और सुबह अकेले नहीं निकलने को कहा गया है”.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!