देश विदेश

Tata Steel में शामिल होंगी Tata Group की मेटल्‍स से जुड़ी सभी कंपनियां…

मुंबई। टाटा ग्रुप की कंपनियों में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. टाटा ग्रुप की मेटल्‍स से जुड़ी सभी कंपनियां टाटा स्‍टील (Tata Steel) में मर्ज होंगी. टाटा स्‍टील ने स्‍टॉक एक्‍सचेंज को बताया कि गुरुवार को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स की हुई मीटिंग में ग्रुप की 7 मेटल कंपनियों का टाटा स्‍टील में विलय करने के प्रस्‍ताव मंजूरी दे दी गई है.

टाटा स्‍टील द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, टाटा स्टील में ग्रुप की जिन कंपनियों का विलय होगा, उनमें टाटा स्‍टील लॉन्‍ग प्रोडक्‍ट्स (Tata Steel Long Products), द टिनप्‍लेट कंपनी ऑफ लिमिटेड (The Tinplate Company of India Limited), टाटा मेटालिंक्‍स लिमिटेड (Tata Metaliks Limited), TRF लिमिटेड, इंडियन स्‍टील एंड वायर प्रोडक्‍ट्स लिमिटेड (The Indian Steel & Wire Products Limited), टाटा स्‍टील माइनिंग लिमिटेड (Tata Steel Mining Limited) और S&T माइनिंग कंपनी लिमिटेड (S&T Mining Company Limited) शामिल है.

टाटा स्‍टील में शामिल होने वाली इन सातों कंपनियों के बोर्ड, स्‍वतंत्र निदेशकों की कमेटी और कंपनी की ऑडिट कमिटी ने मर्जर के प्रस्‍ताव की समीक्षा करने के बाद इसकी सिफारिश की थी. प्रत्‍येक स्‍कीम के लिए सभी कंपनियों को अपने शेयरधारकों, सेबी, सक्षम अथाॉरिटी, शेयर बाजार (NSE, BSE), नियामकीय और अन्‍य संबंधित सरकारी अथॉरिटीज से मंजूरी लेनी होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!