छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री बघेल ने कुम्हारी ओवर ब्रिज हादसे में दंपति की मौत पर जताया दुख, घायल बच्ची को बेहतर इलाज के दिए निर्देश

हरेन्द्र बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( chief minister bhupesh baghel) ने कुम्हारी( kumhari) में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से एक बाइक गिरने से दम्पत्ति की मृत्यु की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री( chief minister) ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में घायल बच्ची को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध( provide facility) कराने के निर्देश दिए हैं।

थाना कुम्हारी से प्राप्त जानकारी( information) के अनुसार कल रात चंगोराभाठा निवासी आजूराम देवांगन अपनी पत्नी निर्मला एवं 12 वर्षीय बेटी को लेकर अपने मोपेड पावर एक्सल क्र. सीजी 04 एनएच 5125 पर सवार होकर ग्राम जंजगिरी कुम्हारी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वापस जाते समय कुम्हारी में बन रहे अधूरे ब्रिज को नहीं देख पाने के कारण वे सीधे पुल से जा भिड़े, जिससे पति और पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत( on the spot death) हो गई एवं उनकी 12 वर्ष की बेटी गम्भीर रूप से घायल हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!