छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

लोटस स्कूल के छात्र व वार्ड 9 भटगांव निवासी रिहान खान का राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता मे हुआ चयन

18 तारीख से राजस्थान में राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता मे लेंगे हिस्सा

लोटस स्कूल के छात्र व वार्ड 9 भटगांव निवासी रिहान खान का राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता मे हुआ चयन

18 तारीख से राजस्थान में राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता मे लेंगे हिस्सा

भटगांव : नगर पंचायत भटगांव के लोटस पब्लिक स्कूल के 8 वीं के छात्र व वार्ड 9 भटगांव निवासी रिहान खान पिता अब्बू खान का राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता मे हुआ चयन हुआ है. रिहान ने जोन स्तरीय अंडर 14 ड्यूस बॉल प्रतियोगिता बिलासपुर में संपन्न हुआ जिसमें अच्छा प्रदर्शन कर संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता अंबिकापुर में बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व कर फाइनल विजेता रहा. उसके अच्छे प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता मे चयन हुआ है जो की दिनांक 18 तारीख से राजस्थान में संपन्न होगी। यह होनहार छात्र इस क्षेत्र का प्रथम छात्र है जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है।

वहीँ रिहान खान के चयन होने पर लोटस स्कूल के डायरेक्टर लक्ष्मी साहू एवं स्कूल के समस्त स्टॉफ, खेल प्रभारी एवं कोच लक्ष्मीकांत सोनी, मैनेजर मोहम्मद नसीर अहमद, बाबा खान, पत्रकार के. पी. पटेल एवं वार्डवासियो ने बधाई एवं शुभकामनायें दिए. वहीँ रिहान कल 16 जनवरी को राजस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!