मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने गिरौदपुरी धाम परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने गिरौदपुरी धाम परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
पवन साहू / प्रज्ञा 24 न्यूज़
बिलाईगढ़ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जगह-जगह पर भाजपाइयों द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को गिरौदपुरी धाम परिसर मे भाजपा अनुसूचित मोर्चा बलौदाबाजार भाटापारा के जिलाध्यक्ष राजेश बारटे के नेतृत्व मे भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वछता अभियान चलाया।
अनुसूचित जाती मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश बारटे ने नरेंद्र मोदी की सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के पूरे 8 वर्ष पूरे हुए। इन 8 वर्षों में केंद्र की सरकार ने जिस तरह से अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति अभूतपूर्व निर्णय और प्रारंभ की। कल्याणकारी योजनाओं से देश की प्रगति की गति बढ़ाई है उससे भारत का आत्मविश्वास बढा है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने हमेशा गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है ।सरकार के प्रत्येक योजना और हर नीति के केंद्र में देश के गरीब परिवारों को रखा गया है। सेवा सुशासन और कल्याण ही मोदी सरकार की प्राथमिकता और लक्ष्य है। आज लोग यह महसूस करने लगे हैं कि अगर दूरदर्शी नीति और कुशल नेतृत्व हो तो भारत में कुछ भी संभव है। इन 8 सालों में भाजपा की सरकार का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास रहा है जिस में हाशिए पर रहे लोगों तक पहुंचने की छटपटाहट और गरीब उन्मूलन की कोशिश की गई है। राष्ट्र सर्वोपरि को लेकर सरकार चलाने की नीति और रीति रही है।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष टाईगर कुर्रे ने कहा की सेवा, सुशासन तथा गरीब कल्याण के तहत चलाए जा रहे इस अभियान में भाजपाइयों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
लोगों को सफाई के प्रति किया गया जागरूक –
भाजपा अनुसूचित जाती मोर्चा के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा गुरु घासीदास के जय घोष के साथ मुख्य मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके पश्चात् मंदिर प्रांगण में सभी भाजपाइयों ने मिलकर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
वहीं छत्तराम साहू, महेश जांगड़े, किंकर कुर्रे,विजय गोयल, मोहन बांधे, डॉ. मनोहर साय, ओमप्रकाश निराला, खिलेश्वर घृतलहरे, देवेंद्र खूंटे,सतीश रात्रे,अरविन्द महिलांगे,प्रभुलाल जाटवर, अजय सांडे, नामदेव निर्मलकर, अमरदास डहरिया, नील कुमार जांगड़े, राम गोपाल घृतलहरे, बृज घृतलाहरे, रामकरण भारद्वाज, मंगल जांगड़े, अजित कुमार जांगड़े, जगदीश घृतलाहरे, रेशम लाल राय, मंगल सिँह जांगड़े सहित भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।





