बिलासपुरलोकप्रिय

ट्रेन से तीन यात्रियों के मोबाइल व लैपटॉप चोरों ने किए पार, रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठा सवाल

CG NEWS : ट्रेन से तीन यात्रियों के मोबाइल व लैपटॉप चोरों ने किए पार, रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठा सवाल

बिलासपुर। मनीषा पटेल । CG NEWS : जिले से चोरी का मामला सामने आया है शहर में जिस तरह से रेल यात्रा के दौरान ट्रेनों में सिलसिले वार तरीके से चोरियाँ हो रही है उससे रेलवे के सुरक्षा व्यवस्था पर यात्री तरह-तरह के सवाल खड़ी कर रहे है।

यात्रीगण-

रोजाना रेलवे स्टेशन और ट्रेनों से यात्रियों के मोबाइल और सामान पार हो रहे है। जिसकी शिकायत करते यात्री जीआरपी थाने में देखे जा सकते है। बुधवार के दिन भी तीन अलग अलग यात्री जीआरपी थाने पहुंचे। यहां दो यात्रियों का ट्रेन से मोबाइल व एक यात्री का लैपटॉप ही चोरों ने चुरा लिया। इसकी जानकारी देने के बजाय जीआरपी प्रभारी मीडिया से जानकारी छिपाने लगे। वे कहने लगे कि यात्रियों की लापरवाही से चोरी हो रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि यात्रियों की सुविधाओं के नाम पर ढकोसला करने वाला रेलवे यात्रियों को सुरक्षित यात्रा तक मुहैया नही करा पा रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!