छत्तीसगढ़रायपुरलोकप्रियस्वास्थ्य

BIG BREAKING :छत्तीसगढ़ पहुंची कोविशील्ड की 6,44,410 वैक्सीन, कोरोना वैक्सीन की नई खेप, एपीएल और फ्रंटलाइन वर्कर को लगेगा टीका

BIG BREAKING :छत्तीसगढ़ पहुंची कोविशील्ड की 6,44,410 वैक्सीन, कोरोना वैक्सीन की नई खेप, एपीएल और फ्रंटलाइन वर्कर को लगेगा टीका

रायपुर। वैक्सीन का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आज एयर इंडिया की फ्लाइट से 6 लाख 44 हजार 410 वैक्सीन की खेप रायपुर पहुंची। इनमें केंद्र और राज्य सरकार की दोनों की कोरोना वैक्सीन शामिल है। वहीं कल से यानी रविवार से एपीएल और फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगेगा।

खेप में राज्य सरकार की 2 लाख 97 हजार 110 वैक्सीन है। जो 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगेगी। खेप में 3 लाख 47 हजार 300 कोविशील्ड वैक्सीन भी शामिल है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार 45+ के लिए भी वैक्सीन आज भेजी है।

बता दें​ कि प्रदेश में वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के बाद एपीएल और फ्रंटलाइन वर्कस का वैक्सीनेशन बंद हो गया था। वहीं अब वैक्सीन की खेप पहुंचने के बाद फिर से टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी। कल से एपीएल और फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पहुंची कोविशील्ड की 6,44,410 वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन की कमी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ को बड़ी राहत मिल गई है। शनिवार को एयर इंडिया की विशेष विमान से 6,44,410 कोविशील्ड वैक्सीन की खेप रायपुर एयरपोर्ट पहुंची। राज्य टीकाकरण अधिकारी डाक्टर अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि इसमें राज्य की 2,97,110 और केंद्र ने 3,47,300 कोविशील्ड के डोज दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!