छत्तीसगढ़
घर की बाड़ी में गांजे की खेतीः पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, 100 से ज्यादा पौधे जब्त

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के बिशुनपुर गांव में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी बाड़ी में गांजे की खेती की थी। पुलिस ने उसकी बाड़ी से सौ नग से ज्यादा गांजा के पौधों को जब्त किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि, पुलिस को जानकारी मिली की एक व्यक्ती घर के बाड़ी में गांजे की खेती कर रहा है। पुलीस ने बिशुनपुर गांव में दबिश देकर आरोपी बाबूलाल राजवाड़े को गिरफ्तार कर लिया है। वही सौ नग से ज्यादा गांजा के पौधों को जब्त किया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
