शारदीय नवरात्री मे अष्टमी एवं नवमी को हुआ कन्या भोज, अष्टमी को मंदिरो एवं दुर्गा पंडालो मे दिखा श्रद्धालुओं का भीड़, नवमी को यज्ञ सम्पन्न..

शारदीय नवरात्री मे अष्टमी एवं नवमी को हुआ कन्या भोज,
अष्टमी को मंदिरो एवं दुर्गा पंडालो मे दिखा श्रद्धालुओं का भीड़, नवमी को यज्ञ सम्पन्न..
भटगांव : नगर पंचायत भटगांव के सभी मंदिरो एवं दुर्गा पंडालो मे इस वर्ष शारदीय नवरात्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया। 2 वर्षो मे हिन्दू पर्व के सभी पर्व कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित हो गया था लेकिन इस वर्ष सभी पर्व धूम धाम से मनाने का अवसर मिला है जिसे हिन्दू धर्म के सभी लोग अपने पर्व को हर्षोल्लास से मना रहे है। वहीं हिन्दू धर्म मे शारदीय नवरात्री जिसमे दुर्गा देवी की मूर्ति विधिवत स्थापना किया गया और 9 दिन तक बड़ी श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना किया गया।
वहीं अष्टमी और नवमी को मंदिरो मे नवकन्या भोज के साथ हवन यज्ञ करके नवरात्री का समापन किया गया।
जहाँ श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ, रंग मंदिर चौक, शीतला चौक, मौली माता, हेमा माता, दुर्गा मंदिर बिर्रा मोड़, शांति देवी, कुआ चौक, कदम चौक, देवसागर मे हिंगलाज मंदिर, जेवराडीह जेरा दाई मंदिर आदि स्थानों पर स्थापित देवी देवताओं के मंदिरो मे शारदीय नवरात्री धूम धाम से मनाया गया जिसमे श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
देखें विडियो…
https://youtu.be/2GbPuI8ObII