जायसवाल NECO प्लांट में लापरवाही ने ली चालक की जान ! पोस्ट मार्ट्म से पहले फैक्ट्री प्रबंधन ने भविष्यवाणी कर किया मौत का खुलासा…


धरसींवा. सांकरा सिलतरा स्थित जायसवाल निको स्टील प्लांट में हेडरा चालक की मौत हो गई. चालक की मौत कैसे हुई यह तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन बीरगांव के पार्षद वेदराम साहू ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मृतक का शव पोस्ट मार्ट्म के लिए भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों ने प्रदर्शन कर 25 लाख मुआवजा और पत्नी को पेंशन देने की मांग की है.

वहीं जायसवाल निको स्टील प्लांट में गणेश देवांगन नामक हेडरा चालक की मौत से आक्रोशित मृतक के परिजन फैक्ट्री के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं. मृतक की बहन सुनीता का कहना है कि, मृतक के दो छोटे बच्चे हैं. परिजनों ने 25 लाख मुआवजा और पत्नी को पेंशन देने की मांग की है.
इधर घटना के संबंध में टीआई शिवेंद्र राजपूत औऱ फैक्ट्री प्रबंधन का कहना है कि, मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है. पोस्ट मार्ट्म के बाद ही मृत्यु की सही वजह सामने आएगी.





