बिलासपुरलोकप्रिय

पत्नी को हासिल करने में नाकाम जवान ने नदी में लगाई छलांग, मछुआरे ने निकाला बाहर

बिलासपुर। मनीषा पटेल । CG NEWS : पत्नी के वियोग से पीड़ित दिल्ली हवाई अड्डा टर्मिनल 3 (Delhi Airport Terminal 3) के जवान ने तोरवा छठघाट (Torva Chhathghat) पुल से छलांग लगा दी।मौके पर मौजूद मछुआरे ने नदी में छलांग लगाकर आरएसएफ के जवान को सुरक्षित निकाल सरकंडा पुलिस के हवाले कर दिया।इस घटना के चलते तोरवा पुल में लोगो की भीड़ लग गई। मामला सरकण्डा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार जवान राजकुमार हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा। पुलिस ने में मीडिया से चर्चा में बताया कि गत 3 नवंबर को कटघोरा निवासी एक युवति के साथ मंदिर में उसने प्रेम विवाह किया था। युवति के घरवाले उसे नकार उसकी पत्नी को अपने साथ लेकर चले गए। तब से वह अपनी पत्नी की तलाश में भटक रहा था। इसी टेंशन में सोमवार को उसने आत्महत्या का प्रयास किया। सरकंडा पुलिस राजकुमार और उसके परिवार वालों को बुलाकर पूछताछ कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!