छत्तीसगढ़जगदलपुर

बस्तर यूनिवर्सिटी में 10 जनवरी से होंगी सेमेस्टर की परीक्षाएं:18 केंद्रों में 5000 परीक्षार्थी होंगे शामिल, ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे प्रवेश पत्र

छत्तीसगढ़ के बस्तर यूनिवर्सिटी में 10 जनवरी से सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 23 जनवरी तक चलेंगी। विभिन्न स्नातक, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर एवं स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, इस सेमेस्टर परीक्षा में कुल 18 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 5000 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

बस्तर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि, टाइम टेबल को विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिसके प्रभारी सहायक कुलसचिव देवचरण गावड़े होंगे। परीक्षा में नकल न हो इसके लिए उड़नदस्ता दलों का गठन जल्द ही किया जाएगा।

ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे प्रवेश पत्र

साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी 1 जनवरी 2023 से ऑनलाइन प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रवेश पत्र यूनिवर्सिटी के पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। वर्तमान सत्र में परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से होगी। कुलपति ने सेमेस्टर प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए परीक्षकों की नियुक्ति संबंधित आदेश महाविद्यालय को ईमेल के माध्यम से भेजे जाने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना का कहर कम, तो ऑफलाइन होगा एग्जाम

दरअसल, बस्तर में कोरोना का प्रकोप अब कम हो गया है। ऐसे में यूनिवर्सिटी इस सत्र से होने वाली सारी परीक्षाओं को ऑफलाइन करने की तैयारी कर चुकी है। इससे पहले कोरोनाकाल में विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए थे। ऑफलाइन परीक्षा होने से स्टूडेंट्स को भी इसका सीधा लाभ मेलगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!