

सुकमा। CG Naxalites surrender : प्रदेश के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के जवानों के सामने 8-8 लाख के इनामी हार्डकोर महिला समेत दो नक्सलियों ने आत्मसर्पण किया है.
एसपी किरण चव्हाण के दो इनामी हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है. नक्सली कलमु प्रकाश डीवीसीएम पद पर नक्सल संगठन में पदस्थ था. वहीं आत्मसमर्पित नक्सली नागेश की पत्नी रिता ने भी सरेंडर किया. आत्मसमर्पित नक्सली कलमू प्रकाश नक्सलियों की किस्टाराम एरिया कमेटी का सचिव रहा है. वह ताड़मेटला, मिनपा सहित जिले के कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल था.










