छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस संघ जिला इकाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ का वार्षिक सम्मेलन 28 जुलाई को केशरवानी भवन हटरी चौक भटगांव में 

*//छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस संघ जिला इकाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ का वार्षिक सम्मेलन 28 जुलाई को केशरवानी भवन हटरी चौक भटगांव में 

प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला का आगमन, बड़ी संख्या में शिक्षकों के सम्मेलन में भाग लेने की संभावना//*

भटगांव, छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस संघ के प्रांताध्यक्ष एवम छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक, संघर्षशील,फायर ब्रांड एवम जुझारू कर्मचारी नेता माननीय अनिल शुक्ला जी का आज 28 जुलाई 2024 को दोपहर 01:30 बजे नगर पंचायत भटगांव की धरा पर आगमन हो रहा है। वे यहाँ छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के जिला इकाई सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा जिला एवम विकासखंड इकाई का विस्तार कर नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे, शिक्षक संवर्ग की समस्याओं के निराकरण की दिशा में शासन के समक्ष मजबूती से मांग रखने के लिए सुझावों पर गहन विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार करेंगे। यहाँ बलौदाबाजार-भाटापारा एवम सारंगढ़-बिलाईगढ़ दोनों जिले के पदाधिकारी गण, शिक्षक गण, उपस्थित रहेंगे तथा प्रांताध्यक्ष श्री अनिल शुक्ला के इस दौरा कार्यक्रम में प्रान्तीय सचिव एवम सेजेस बिलाईगढ़ के प्राचार्य नरेन्द्र कुमार साहू, प्रांतीय महामंत्री सुनील यादव, प्रांतीय कोषाध्यक्ष अतुल कामले एवम प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य टी.एस. सिन्हा जी विशेष रूप से उनके साथ रहेंगे। इस वार्षिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में शिक्षकों एवम अन्य विभाग के कर्मचारियों के उपस्थित होने की संभावना है। यह कार्यक्रम बिलाईगढ़ विकासखंड के भटगांव नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत केशरवानी भवन हटरी चौक भटगांव में आयोजित किया जाएगा।

इस सम्मेलन में शिक्षकों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक डॉक्टर दिनेश लाल जांगड़े, भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष माननीय सुभाष जालान, जिला उपाध्यक्ष माननीय द्वारिका साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवम पार्षद वार्ड क्रमांक 01, श्रीमती लक्ष्मी साहू तथा अनेक नेताओं के शिरकत किए जाने की सूचना मिली है।

छ. ग. शिक्षक कांग्रेस संघ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद साहू, जिला बलौदाबाजार- भाटापारा के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू, प्रांतीय सचिव एवम सेजेस बिलाईगढ़ के प्राचार्य नरेन्द्र कुमार साहू, प्रांतीय संयुक्त सचिव कमलेश पटेल, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष महिपाल साहू, विकासखंड बिलाईगढ़ अध्यक्ष अश्वनी जाटवर, संघर्ष शील शिक्षक खोलबहरा सिदार, राजेन्द्र राय, सेजेस भटगांव के प्राचार्य गिरजाशंकर धीवर, तेज प्रकाश भारद्वाज, फिरतराम सायतोड़े, दरसराम राजेत्री, कुमारी बाई साहू, फनेन्द्र सिंह नेताम, जयंतीलाल कुर्रे, हेमलाल जांगड़े, भगवान प्रसाद दुबे, नवल किशोर दुबे, रामकुमार साहू, रेशमलाल देवांगन, शा.उ.मा.वि. धनसीर के प्राचार्य ठण्डाराम सिदार, फिरतराम साहू, उमेश्वर सिंह दाऊ, मोतीराम टण्डन एवम रविभूषण सिंह सरदार सहित संघ पदाधिकारियों ने समस्त शिक्षक संवर्ग सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों/अधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!