छत्तीसगढ़

कांग्रेस लगाएगी जीत की हैट्रिक या फिर बीजेपी करेगी कमाल, भानुप्रतापपुर उपचुनाव के नतीजे आज

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आएंगे. इस चुनाव में 71.74 फीसदी मतदान हुआ है. कुल सात उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ब्रम्हानंद नेताम, कांग्रेस की सावित्री मण्डावी, गोंडवाना गणतंत्र पाटी के घनश्याम जुर्री, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के डायमंड नेताम।

कांकेर के एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया था कि भानुप्रतापपुर में थ्री लेयर सुरक्षा के बीच मतगणना होगी. मतगणना स्थल के साथ स्ट्रांग रूम में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि तीन लेयर की कड़ी सुरक्षा के बीच सभी ईवीएम को सुरक्षित रखा गया है. मतगणना लगभग 19 राउंड चलेगी. शाम चार बजे तक नतीजे भी डिक्लियर कर दिए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच पांच दिसंबर को मतदान हुआ था. भानुप्रतापपुर क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी की 16 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, तब से यह सीट खाली है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!