

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां विशाखापटनम-किरंदुल रेलमार्ग जगदलपुर के पास लामनी रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। शव 3 टुकड़ों में बंटा हुआ है। अभी तक शव का शिनाख्त नहीं हुआ है। पुलिस मामले में जुटी है। हत्या है या आत्महत्या फिलहाल इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है.

जगदलपुर शहर से लगे लामनी रेलवे ट्रैक के पास आज सुबह कुछ लोग घूम रहे थे। तभी उन्होंने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को तत्काल दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में पूछताछ कर मामले का खुलासा करने में जुटी है।





