छत्तीसगढ़रायपुर

पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ मारपीट, छात्र पहुचें थाने की शिकायत

हरेन्द्र बघेल रायपुर। RAIPUR NEWS : छात्रों का कहना है कि हम पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र हैं और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते है, हॉस्टल में ना तो कोई वॉचमैन है और ना ही सीसीटीवी कैमरा जिस कारण वहां बाहरी लोग आकर के हॉस्टल परिसर में हमें परेशान करते रहते हैं साथ ही आए दिन हमारे साथ गाली गलौज करते हुए कई दफे तो मारपीट भी की जाती है।

आज भी हम लोगों से वहां के आस-पास रहने वाले कुछ लोगों ने मारपीट की है कल शाम पॉलिटेक्निक कॉलेज के कुछ छात्र मारपीट की शिकायत को लेकर के देर रात चक्रधर नगर थाने पहुंचे, उन्होंने कुछ युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया है, और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!