
कोरोना संक्रमण के डर से नहीं, कोरोना के टिके लगाने से शुल्क लगने के डर से लगा रहें हैं टीका,
आसपास बाद मे टीका के लिए 1500 से 3000 तक शुल्क लगने के अफवाहों से आम नागरिकों द्वारा लगाया जा रहा है टीका,
प्रज्ञा न्यूज़ परिवार ने अफवाहों से बचने और अधिक से अधिक वेकसीन लगवाने हेतु किये अपील…
बलौदाबाजार : कोरोना के संक्रमण के दुष्प्रभाव से सभी परिचित हैं. जहाँ शासन प्रशासन द्वारा लोकहित मे अधिक से अधिक टीका लगवाने हेतु जागरूक किये जा रहे हैं. लेकिन बहुत ही कम प्रतिशत टीका हो पाया था, लेकिन अचानक टीकाकरण होने से शासन प्रशासन अचंभित है और ये खुशी की बात भी है कि टीकाकरण का प्रतिशत जो कई महीने तक नहीं बढ़ पाया वे इस माह मे 90 से 95 प्रतिशत बढ़ रहा है। इस माह कुछ सप्ताह पहले ही लोगों मे अफवाह हो गया कि अभी कोरोना का टीका वेकसीन लगा लें अन्यथा इस महीने बाद मे वेकसीन के लिए 1500 से 3000 रुपये लगेंगे और कई शासकीय कार्य के लिए वेकसीन टीका का सर्टिफिकेट अनिवार्य हो जायेगा. इस अफवाह और भ्रान्ति ने लोगों के अंदर डर पैदा कर दिया जहाँ वेकसीन सेंटर और शिविर मे टीका लगवाने हेतु एकाएक लोगों की भीड़ लग गई. जहाँ 100 वेकसीन स्टॉक है वहां 250 से 300 लोग युवा से लेकर बड़े बुजुर्ग तक पहुंच रहे हैं. वहीं इस अफवाह को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि वेकसीन टीका मे किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा, ये सब अफवाह है, अफवाह से बचकर अधिक से अधिक वेकसीन लगवाए.
अब जाहिर से बात है कि गरीब परिवार के लिए दो वक़्त का खाना जूटा पाना मुश्किल हो जाता है तो टीका के लिए शुल्क कहाँ जमा कर पाते. पहले टीकाकरण मे लोगों को टीका लगवाने से कुछ नहीं होने के अफवाह और तबियत ख़राब होने के अफवाहों ने डर पैदा किया था लेकिन इस बार कोविडशील्ड वेकसीन मे ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है केवल 1-2 दिन हल्के बुखार आ रहे हैं जो केवल सामान्य पैरासीटामाल टेबलेट मे ठीक हो जा रहे हैं।
वहीं नगर पंचायत भटगांव मे सभी वार्डों मे शिविर के माध्यम से टिकाकरण किया जा रहा है, जहाँ 100 स्टॉक वेकसीन पर 250 लोग पहुंच रहे हैं और 200 वेकसीन स्टॉक पर 400 नगरवासी वेकसीन लगवाने पहुंच रहे है, इस प्रकार रहा तो इस महीने नगर पंचायत भटगांव मे शत प्रतिशत टिकाकरण होने की संभावना हैं।
अतः प्रज्ञा 24 न्यूज़ छत्तीसगढ़ आप सभी आम नागरिकों को आग्रह कर रहे है कि स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त वेकसीन उपलब्ध हैं कृप्या सुचना मिलने पर मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए वेकसीन सेंटर एवं शिविर मे अधिक से अधिक वेकसीन लगवाकर हमारे राज्य एवं पुरे देश को कोरोना संक्रमण को पुरे जड़ से ख़त्म करने मे सहयोग प्रदान करें और आसपास के लोगों को बिना अफवाह फैलाये वेकसीन लगवाने हेतु जागरूक करें।




