बेमेतरालोकप्रिय

तेज रफ्तार डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, 10 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

बेमेतरा। CG ACCIDENT NEWS : जिले से सड़क हादसे की खबर आई है। यहां डीजे वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए है, वहीं 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना नेशनल हाइवे नांदघाट थाना क्षेत्र के चिचोली के पास का है।

जानकारी के मुताबिक रात में गणेश पूजा के विसर्जन कार्यक्रम के बाद डीजे वाहन तेज रफ्तार से वापस लौट रही थी। बेलतरा बिलासपुर से धरसीवा चरोदा जा रही डीजे वहान नेशनल हाइवे नांदघाट थाना क्षेत्र के चिचोली के पास जैसे ही गा़ड़ी पहुंची, अनियंत्रित होकर वो पलट गयी। घटना में 10 लोग जख्मी हुए, जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button