छत्तीसगढ़बालोद

युवक ने शादी के एक हफ्ते बाद प्रेमिका संग किया आत्महत्या, पेड़ से दोनों की लटकती मिली लाश

बालोद। SUICIDE NEWS : जिले से आत्महत्या की खबर सामने आ रही है जहां युवक-युवती की पेड़ पर फांसी के फंदे में शव लटकता मिला है. प्रेमप्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है. शव के पास मोटर साइकिल भी पड़ी हुई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।

जानकारी के मुताबिक लड़का शाम को घर से लापता था. वहीं, लड़की घर में रात को खाना खाने के बाद 9 बजे परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई थी. युवक की 1 सप्ताह पहले ही शादी हो चूका था। शादी के 7 दिन बाद प्रेमिका संग प्रेमी फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। मेहंदी उतरने से पहले पत्नी की मांग का मिटा सिंदूर उजाड़ गया। युवक के ऐसा कदम उठाने पर एक सप्ताह में ही पत्नी विधवा हो गई। मृतकों की पहचान हो चुकी है। मृतक युवती रेशम निसाद सुरेगांव थाना क्षेत्र के गन्धरी गांव की है. वहीं मृतक युवक की पहचान विकास उर्फ विक्की निवासी भरदाकला के रूप में हुई है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!