भटगांव फोरलेन बायपास हेतु मंत्री गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश…

भटगांव फोरलेन बायपास हेतु मंत्री गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश…
भटगांव: नगर भटगांव के नगरवासियों द्वारा महत्वपूर्ण मांग को लेकर पहले नागरिक संसद कमलेश जांगड़े के पास पहुंचे थे ,जिसके बाद सांसद महोदया ने मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए बात केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष दिल्ली पहुंचकर रखी थी. पत्र क्रमांक DL/MP/-JC/69/25 का प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री महोदय ने उपयुक्त मांग को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रेषित कर दिए है.

इस बात की जानकारी पत्र के माध्यम से सांसद महोदया को मिली जिसे मीडिया व नागरिकों के साथ साझा की है . इस बात की जानकारी नागरिकों को मिलते ही भटगांव वासियों में एक अलग ऊर्जा के साथ बायपास की आस अब बढ़ने लगी है और लोग अब ये चर्चा कर रहे कि जल्द ही हमारी मांग पूरी होने को है. जिसके बाद मंत्री महोदय और सांसद महोदया को सभी हाइवे प्रभावित जनो ने धन्यवाद ज्ञापित किया है.












