कोरबा-शासकीय महाविद्यालय बरपाली के छात्र छात्राओं ने गांव-गांव में वर्चुअल मैराथन दौड़ लगाए

कोरबा-शासकीय महाविद्यालय बरपाली के छात्र छात्राओं ने गांव-गांव में वर्चुअल मैराथन दौड़ लगाए
रिपोर्टर – सुखनंदन कश्यप, प्रज्ञा 24 न्यूज

कोरबा – नई सरकार के 2 साल पूरा होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 13 दिसंबर को वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया गया, वहीं छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए प्रदेश भर के 65000 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था, वहीं डॉ समरेंद्र सिंह राज्य NSS अधिकारी, डॉ मनोज सिन्हा कार्यक्रम समन्वयक, अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के निर्देशक एवं डॉ अंबिका प्रसाद वर्मा प्राचार्य के मार्गदर्शन एवं संरक्षक में बरपाली कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं छात्र छात्राओं ने कोविड-19 के गाइड लाइन की पालन करते हुए गांव-गांव में वर्चुअल मैराथन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, एवं ग्रामीणों को फिटनेस का संदेश दिया, वही डोंगरीभाठा में बच्चों को जागरूक तथा प्रेरित करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ ही किशोरियों, गर्भवती माताओं की स्वास्थ्य व टीकाकरण के दिशा में सतत अभियान जारी रखे हुए हैं।



