छत्तीसगढ़राजनांदगॉव

लंबे समय से बीमा पोर्टल ठप, परेशान किसानों ने एसडीएम से की शिकायत, सौंपा ज्ञापन

राजनांदगांव  : CG NEWS : जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ठाकुरखोला के किसान लंबे समय से बीमा पोर्टल से परेशान हैं, जिसके चलते फसल बीमा के लाभ से वंचित हैं. जिसकी शिकायत किसानों के द्वारा जिला कलेक्टर से भी पिछले दिनों की गई थी, परंतु अब तक पूरे मामले का कोई भी निराकरण नहीं हो पाया है.

.

परेशान किसानों ने एसडीएम से की शिकायत

वहीँ आज आक्रोशित किसानों ने बड़ी संख्या में भाजपा के बैनर तले पूर्व विधायक रामजी भारती और जनपद सदस्य रवि अग्रवाल के नेतृत्व में आज डोंगरगढ़ तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपे, ज्ञापन के माध्यम से पंडित किसानों ने बताया की जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा बेलगांव द्वारा किसानों से प्रीमियम की राशि तो ले ली जाती है परंतु प्रीमियम के संबंध में न ही कृषि विभाग न बीमा कंपनी और न बैंक प्रबंधन द्वारा कोई जानकारी प्रदान की जा रही है, जिससे किसान खुद को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे हैं. जिसे लेकर पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से भी कई बार गुहार लगाई, परंतु अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है. आक्रोधित होकर आज किसानों ने डोंगरगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है और आगामी 15 जून को बेलगांव सोसाइटी का घेराव करने की चेतावनी भी दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!