पदोन्नति से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर संयुक्त शिक्षक संघ ने 29 जनवरी 2022 को संयुक्त संचालक कार्यालय जाकर संयुक्त संचालक से रखी विभिन्न मांग…

पदोन्नति से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर संयुक्त शिक्षक संघ ने 29 जनवरी 2022 को संयुक्त संचालक कार्यालय जाकर संयुक्त संचालक से रखी विभिन्न मांग…
छत्तीसगढ़ : पदोन्नति से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर संयुक्त शिक्षक संघ ने आज 29-01-2022 को संयुक्त संचालक कार्यालय जाकर संयुक्त संचालक महोदय से सौजन्य मुलाकात कर विभिन्न मांग रखी गई जिसमे 1- पूरे प्रदेश में उच्च वर्ग शिक्षक और प्रधान पाठक में की जा रही पदोन्नति प्रक्रिया को समस्त संभागों में समस्त पदोन्नति आदेश को एक ही दिनांक से जारी करने की बात रखी गई जिसे संचालक महोदय ने स्वीकार करते हुए सहमति जताई। 2- समस्त पदोन्नति प्रक्रिया को खुली काउंसलिंग के द्वारा पूरी करने की बात रखी गई जिसे कोरोना संक्रमण के कारण संचालक द्वारा असमर्थता जताई गई। जिस पर संगठन द्वारा 3 जगह का विकल्प फार्म भरवाने हेतु निवेदन किया गया जिस पर विचार करके बताने की बात संचालक महोदय द्वारा कही गई। 3- जिस तरह संस्कृत विषय मे स्नातकोत्तर को पदोन्नति में लाभ दिया जा रहा है उसी तरह अंग्रेजी, उर्दू और हिंदी साहित्य में भी स्नातकोत्तर शिक्षकों को लाभ प्रदान करने का प्रस्ताव रखा गया।
वर्तमान समय में जिस प्रकार प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना करते हुए पदोन्नति प्रक्रिया की जा रही है उसी के आधार पर प्रथम नियुक्ति को गणना करते हुए 10 वर्ष में प्रथम क्रमोन्नत वेतनमान एवं 20 वर्ष की सेवा पश्चात द्वितीय क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान करने हेतु भी चर्चा की गई। दिव्यांग रोस्टर सहित आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई चर्चा के दौरान संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन, प्रांतीय सचिव रूपानंद पटेल, ताराचंद जायसवाल, विजय राव, कार्तिक गायकवाड़, विजय कुमार धृतलहरे सहित अनेक साथी शामिल थे.