क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

CG CRIME NEWS : ढाबा संचालक ने दो लोगों को मारा चाकू, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

दुर्ग : जिले के अहिवारा गाँव में रनिवार देर रात हुए एक चौंकाने वाले हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

CG CRIME NEWS : ढाबा संचालक ने दो लोगों को मारा चाकू, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

दुर्ग : जिले के अहिवारा गाँव में रनिवार देर रात हुए एक चौंकाने वाले हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अहिवारा रेलवे क्रॉसिंग मार्केट के पास स्थित बिहार ढाबा में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद खूनी रूप ले लिया। ढाबा संचालक आशुतोष कुमार ने जान सिद्दीकी और उसके दोस्त संदेश गुप्ता पर चाकू से ताबड़त हमला कर दिया, जिसमें जासीम की मौके पर ही मौत हो ग जबकि संदेश की हालत गंभीर है।

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि मृतक जासीम सिद्दीकी घायल संदेश गुप्ता ने कुछ समय पहले आशुतोष कुमार के के निर्माण के लिए गिट्टी और रेत की सप्लाई की थी। इस सप्लाई के करीब 2 लाख रुपये का भुगतान बकाया था। इन रकम की मांग करने के लिए रविवार देर शाम जासीम और संदेश ढाबा पहुंचे थे। ढाबे पर पहुंचकर जब उन्होंने अपना बकाया मांगा तो आशुतोष कुमार भड़क गया। उसने पैसे दे इनकार कर दिया और दोनों से कहासुनी करने लगा। मौके स्थिति बिगड़ती गई और बहस बढ़ने पर आशुतोष ने ढाबे में रखी एक चाकू उठाकर जासीम और संदेश पर एक के बाद कई वार कर दिए। चाकू के हमले से दोनों गंभीर रूप से घा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सुयश अस्पताल ले जाया गया। जासीम की हालत नाजुक होने प उसे रामकृष्ण अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही नंदनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी आशुतोष कुमार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू भी बराम कर लिया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी को वार करते हुए देखा जा सकता है। फिल् पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!