बिलाईगढ़ सी एम ओ सुशील चौधरी के ट्रांसफर आदेश के बाद महिलाओं में आक्रोश… महिलाओं ने नगरीय व राजस्व मंत्री से ट्रांसफर रोकने के लिए की मांग…
बिलाईगढ़ सी एम ओ सुशील चौधरी के ट्रांसफर आदेश के बाद महिलाओं में आक्रोश…
महिलाओं ने नगरीय व राजस्व मंत्री से ट्रांसफर रोकने के लिए की मांग…
बिलाईगढ़ – बिलाईगढ़ सी एम ओ सुशील चौधरी के ट्रांसफर आदेश के बाद महिलाओं में आक्रोश देखा गया। नगर पंचायत बिलाईगढ़ के महिलाओं ने जब मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुशील चौधरी का स्थानांतरण के बारे में सुना तभी भारी तादाद में नगर के महिलाओं ने नगर पंचायत एवं एस डी एम कार्यालय जाकर उसके ट्रांसफर रोकने के लिए नारे लगाने लगे और वहीं उपस्थित महिलाओं ने सी एम ओ का ट्रांसफर स्थगित करने के लिए एस डी एम को नगरीय एवं राजस्व मंत्री माननीय डॉ. शिव डहरिया जी के नाम से ज्ञापन सौपे हैं।
वहीं महिलाओं ने बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कोरोना काल में गरीब और जरूरत मंद लोगों के लिए कई कार्य किए। कोरोना से बचाव एवं टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित एवं जागरूक किए हैं और नगर को ऐसे अधिकारी मिलना मुश्किल है जो लोगों के हित में कार्य करें। जब भी बिलाईगढ़ में लोगों के हित में कुछ अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारि आते हैं तो उसे नेताओं के दबाव के कारण अक्सर ट्रांसफर कर दिया जाता है। ऐसे ही हमारे पूर्व थाना प्रभारी एस पी घृत लहरे के साथ हुआ था, लोगों के हित में कार्य करने वाले थाना प्रभारी का रिटायरमेन्ट में एक सप्ताह होने के बाद भी ट्रांसफर कर दिया गया था।



