
गायत्री परिवार नवापारा के कार्यकर्ताओं ने शासकीय विद्यालयों में किया सामूहिक विद्यारम्भ संस्कार
विद्यारंभ संस्कार के माध्यम से बच्चे की रुचियों को ज्ञान और विद्या की ओर अग्रसर
नवापारा (गरियाबंद)। गायत्री शक्ति पीठ नवापारा के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा नवापारा नगर के सभी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया। अभी तक लगभग 5 से 7 विद्यालयों में सम्पन्न हो चुका है। जिसमें कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम सरस्वती वंदना एवं गायत्री मंत्र के साथ किया गया.

विद्यारंभ संस्कार के माध्यम से बच्चे की रुचियों को ज्ञान और विद्या की ओर अग्रसर किया गया। साथ ही उनमें सामाजिक और नैतिक गुण आएं इसके लिए भी प्रार्थना की गई . इसमें बच्चे को कलम, दवात और पट्टी दी गई और उसे भाषा का लिखित ज्ञान करवाया गया.वहीँ बालक-बालिका में गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों द्वारा उन मूल संस्कारों की स्थापना के बारे में बताया गया जिनके आधार पर उसकी शिक्षा मात्र ज्ञान न रहकर जीवन निमार्ण करने वाली हितकारी विद्या के रूप में विकसित हो सके। समारोह द्वारा बालक के मन में ज्ञान प्राप्ति के लिए उत्साहित हो सके छोटी छोटी कहानियां के माध्यम कार्यकर्ताओं द्वारा बताई गई।

शिक्षा की तीन अधिष्ठात्री देवियाँ-उपासना विज्ञान की मान्यताओं के आधार पर कलम की अधिष्ठात्री देवी धृति, दवात की अधिष्ठात्री देवी पुष्टि और पट्टी की अधिष्ठात्री देवी तुष्टि मानी गई है। षोडश मातृकाओं में धृति, पुष्टि तथा तुष्टि तीन देवियाँ उन तीन भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो विद्या प्राप्ति के लिए आधारभूत है। कार्यक्रम के पश्चात वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी सम्पन्न किया गया.

वहीँ इस आयोजन में गायत्री शक्ति पीठ नवापारा के वरिष्ठ निष्ठावान कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग मिल रहा है.





