

महासमुंद. जिले में कल भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल गोपालपुर पहुंचे थे. जहां भेंट-मुलाकात के दौरान भूपेश बघेल ने लोगों से मुलाकात की. लेकिन गोपालपुर स्कूल के बच्चों को शिक्षाधिकारी ने सीएम भूपेश बघेल से मिलने नहीं दिया. जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने स्कूल में तालाबंदी कर दोषी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.






