छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

भटगांव के पूर्व दबंग थानेदार के रूप पहचान बनाने वाले अमृत लाल भार्गव उपनिरीक्षक पद पर हुये पदोन्नत

भटगांव के पूर्व दबंग थानेदार के रूप पहचान बनाने वाले अमृत लाल भार्गव उपनिरीक्षक पद पर हुये पदोन्नत

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – जिला मुख्यालय के कोसीर थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अमृत लाल भार्गव और समेलाल सोनवानी को 11 दिसंबर 2024 को सारंगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्टार लगाकर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। यह पदोन्नति पुलिस मुख्यालय के आदेश क्रमांक पु मु/ स्था/ए-3/एम 3891/2024 (10 दिसंबर 2024) के तहत दी गई।

पदोन्नति समारोह के दौरान, उपपुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा और एडिशनल एसपी श्रीमती निमिषा पांडे ने उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने दोनों अधिकारियों की मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना की।

अमृत लाल भार्गव लगभग 1 वर्ष से भटगांव थाना मे थाना प्रभारी के रूप मे सेवा दिये तत्पश्चात कोसीर थाना में पिछले सितंबर माह में थाना प्रभारी के प्रभार में सेवा किये, जहां उन्होंने अपने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उनकी इस उपलब्धि पर वर्तमान कोसीर थाना प्रभारी एनएल राठिया और थाना परिवार ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं भटगांव के पत्रकारों मे श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष व हरिभूमि पत्रकार धर्मेंद्र साहू, उपाध्यक्ष व केलो प्रवाह के पत्रकार योगेश केशरवानी, कोषाध्यक्ष व देशबंधु पत्रिका के पत्रकार रूप नारायण ठाकुर, सचिव व अमनपथ के पत्रकार रामदुलार साहू, सह सचिव, प्रज्ञा 24 न्यूज़ / प्रखर इण्डिया न्यूज़ के एडिटर, अमृत सन्देश व छत्तीसगढ़ वॉच के पत्रकार के. पी. पटेल, हरिभूमि पत्रकार गणपत बंजारे, जिला उपाध्यक्ष सहदेव सिदार,दैनिक भास्कर के पत्रकार देव नारायण साहू, छत्तीसगढ़ के पत्रकार उमा शंकर धीवर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस रिपोर्टर धनीराम निराला ने भार्गव को कॉल करके, व्हाट्सअप और फेसबुक के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनायें दिये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!