
बलौदाबाजार : एसपी श्री ऐलिसेला ने किया सखी सेन्टर का अवलोकन
बलौदाबाजार, 27 अक्टूबर 2021क, लेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने आज यहां अधिकारियों की बैठक लेकर राज्योत्सव की तैयारी की समीक्षा की। राज्योत्सव का आयोजन 1 नवम्बर को स्थानीय चक्रपाणि स्कूल के खेल मैदान में आयोजित होगा। समारोह में विकास पर आधारित प्रदर्शनी के साथ ही स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे। छत्तीसगढ़ी व्यंजनों पर आधारित गढ़कलेवा का स्टॉल प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से प्रदर्शनी के थीम की जानकारी लेकर विकास योजनाओं को बेहतर तरीके से प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। जिला पंचायत सीईओ डॉ.फरिहा आलम सिद्धिकी एवं अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को प्रति दिन 25 हजार टीकाकरण एवं 2 हजार कोरोना जांच के लक्ष्य दिये हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 519 लोगों से कोरोना के मौत रिकार्ड हुए हैं। इनमें से 300 लोगों के आश्रित लोगों को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। कलेक्टर ने बचे 219 लोगों के घर पहुंचकर आवेदन लेने केा कहा है। इस माह के अंत तक सभी के आवेदन लिये जाएं। श्री जैन ने बैठक में धान खरीदी की तैयारी की भी जानकारी ली। अफसरों ने बताया कि धान खरीदी के लिए फड़ों की साफ-सफाई शुरू हो गई है। कांटा-बाट का सत्यापन किया जा चुका है। उन्होंने समितियों की बारदाना एण्ट्री शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आरेंज एरिया का संयुक्त सर्वेक्षण इस माह के अंत तक पूर्ण करने को कहा है। वनभूमि और राजस्व भूमि की सीमा जहां मिलते हैं, वह क्षेत्र आरेंज एरिया कहलाता है। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि रबी फसलों की कटाई शुरू हो चुकी है। बहुत से किसान पैरादान करना चाहते हैं। उनसे मिलकर गौठानों में उपयोग के लिए पैरा दान स्वीकार करें और गौठानों में ग्राम पंचायत के सहयोग से संरक्षित रखें। कलेक्टर ने श्री धन्वंतरि सस्ती दवा दुकान सभी नगरीय निकाय दुकानों में अगले महीने तक शुरू करने के निर्देश दिए हैं। रोका छेका अभियान के होली पर्व तक बढ़ने की जानकारी का गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है।