रायपुरलोकप्रिय

मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार की तबीयत काफी नाजुक, मिलने पाटन पहुंचे सीएम

रायपुर। हरेंद्र बघेल । CG BREAKING : मुख्ययमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल की तबियत काफी नाजुक बतायी जा रही है। पिता की तबियत बिगड़ने की जानकारी के बाद सीएम भूपेश बघेल आज शनिवार को शांति नगर स्थित पाटन सदन पहुंचकर पिता से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य संबधित जानकारी ली। आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही नंद कुमार बघेल की तबियत बिगड़ने पर उन्हे मोवा के बालाजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जिन्हे उपचार के बाद स्वास्थ्य लाभ मिलने पर हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया था।

आज बताया जा रहा है कि एक बार फिर नंद कुमार बघेल की तबियत ज्यादा खराब हो गयी। स्थिति नाजुक होने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने पिता से मिलने तत्काल शांति नगर स्थित पाटन सदन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पाटन सदन पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद डाॅक्टरों की टीम से इलाज के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री के पिता की तबियत एक बार फिर ज्यादा खराब होने पर डाॅक्टरों की टीम द्वारा बेहतर इलाज करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!