लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

संकुल केंद्र धारासीव में संकुल के शिक्षकों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

संकुल केंद्र धारासीव में संकुल के शिक्षकों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

भटगांव : के पी पटेल : आज दिनांक 28/07/23 दिन शुक्रवार को संकुल केंद्र धारासीव में संकुल के शिक्षकों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यादायिनी मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण ,दीप प्रज्ज्वलन एवं श्रीफल तोड़कर कर , सरस्वती माता के स्तवन के साथ संकुल प्राचार्य आदरणीय श्री आर डी साहू जी एवं वरिष्ठ व्याख्याता श्री डी एस जाटवर जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन आदरणीय श्री हरेन्द्र कुमार साहू जी व्याख्याता हाई स्कूल धारासीव के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मिडिल स्कूल रिकोटार, प्राथमिक शाला धारासीव, और मिडिल स्कूल धारासीव के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत बड़े ही मनमोहक ढंग से स्वागत गीत, राजकीय गीत,सुआ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, रानी लक्ष्मीबाई, दुर्गा माता, सरस्वती माता की झांकी प्रस्तुत की गयी।श्री दरस राम सिदार जी शिक्षक मिडिल स्कूल रिकोटार के द्वारा राजकीय गीत प्रस्तुत किया गयाआज के इस कार्यक्रम में संकुल में नवागन्तुक शिक्षक श्री महेत्तर लाल देवांगन जी, प्रधान पाठक श्री फणेन्द्र सिंह नेताम जी, प्रधान पाठक श्रीमती दिप्ती भट्ट मैडम जी एवं प्रधान पाठक श्री अशोक कुमार पटेल जी का संकुल परिवार की ओर से बुके व पुष्प हार से स्वागत करते हुए, सम्मान स्वरूप श्रीफल,पेन एवं डायरी प्रदान किया गया।

संकुल केंद्र धारासीव से पदोन्नत होकर अन्य विद्यालय में गये शिक्षक श्री पुनम देवांगन जी,श्री नागेश कुमार टंडन जी,श्रीमती ममता साहू मैडम जी, प्रधान पाठक श्री प्रदीप कुमार देवां‌‌‌गन जी, प्रधान पाठक श्रीमती मोंगरा देवांगन मैडम जी को बुके और पुष्प हार से स्वागत करते हुए सम्मान स्वरूप संकुल परिवार की ओर से ,श्रीफल, डायरी,पेन और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया।आज के इस कार्यक्रम में संकुल केंद्र धारासीव के अन्तर्गत संचालित धारासीव, रिकोटार,डोकरीडीह, दर्राभाठा जमनार एवं चंदलीडीह के समस्त प्राथमिक,पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा हाईस्कूल के संस्था प्रमुख, प्रधान पाठक एवं सभी शिक्षक साथी उपस्थित रहे तथा उन सबका विशेष सहयोग रहा। संकुल समन्वयक श्री मनोज कुमार कश्यप के आभार प्रदर्शन एवं स्वल्पाहार के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!