CG Big Accident : छत्तीसगढ़ में 5 की मौत; तेज रफ्तार कार और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत

CG Big Accident : छत्तीसगढ़ में 5 की मौत; तेज रफ्तार कार और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत
जशपुर। प्रज्ञा 24 न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण सड़क सादे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुलदुला थाना इलाके में नेशनल हाइवे-43 के पतराटोली में एक तेज रफ़्तार कार ट्रेलर से जा भिड़ी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि, कार में सवार पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा दुलदुला थाना इलाके में नेशनल हाइवे-43 के पतराटोली के पास हुई है, जहां एक तेज रफ़्तार कार ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतनी भीषण थी कि, कार में सवार पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचन मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला और सभी लाशों को पोस्टमार्डम के लिए अस्पताल भेजवाया।

शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि मरने वाले सभी पांच युवक जशपुर जिले के चराईडाँड़ इलाके के एक ही गांव के निवासी थे और करीबी दोस्त भी थे। वे शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क कर पहचान की प्रक्रिया शुरू की है।









