ग्राम महुलडीह में छापामार कार्यवाही कर 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार


ग्राम महुलडीह में छापामार कार्यवाही कर 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार
आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब को किया गया जप्त
बिलाईगढ़। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश्वर प्रसाद चंदेल अनु .अधि.पु, विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप.निरीक्षक प्रमोद यादव के नेतृत्व में दिनांक 03/09/24 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम महुलडीह में रेड कार्यवाही किया। जिसमे आरोपी अपने खपरैल टपरी दुकान में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखे रंगे हाथ पकड़ा गया।आरोपी सीताराम पटेल पिता सोनसाय पटेल उम्र 40 वर्ष ग्राम महुलडीह थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से कच्ची महुआ शराब 10लीटर कीमती 1000 ₹ को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ,जिसे मा,न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर उप जेल सारंगढ़ भेजा गया।

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही मे उप. निरी. प्रमोद यादव प्र.आर .भंवरलाल काटले.आर. आर. प्रत्येन बर्मन दिलेश्वर भारद्वाज म.आर.प्रीति खड़िया एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।








