छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

मेघालय मे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी भटगांव कॉलेज की छात्रा तनु जायसवाल

मेघालय मे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी भटगांव कॉलेज की छात्रा तनु जायसवाल

तनु जायसवाल एवं बाबा खान ने बढ़ाया भटगांव महाविद्यालय का मान

7 तारीख को मेघालय के लिए होगी रवाना 

भटगांव : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की हैंडबॉल टीम में महाविद्यालय भटगांव की छात्रा तनु जायसवाल 7 तारीख को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए मेघालय के लिए रवाना होगी. तनु जायसवाल पिता डामेश्वर जायसवाल का चयन होने पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है जैसे ही पता चला कि विश्वविद्यालय की टीम में तनु जायसवाल का चयन हुआ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं और छात्र-छात्राओं द्वारा उसे बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उनके कोच बाबा खान ने खुश होकर से मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं महाविद्यालय में उनके द्वारा मिठाई बाटी गई। उनके कहना है की तनु जायसवाल जिले की पहले हैंडबॉल खिलाड़ी है जिसका विश्वविद्यालय की टीम में चयन हुआ है।

तनु जायसवाल एवं बाबा खान ने बढ़ाया महाविद्यालय का मान

तनु जायसवाल पिता डामेश्वर जायसवाल का चयन पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के हैंडबॉल टीम में होने पर महाविद्यालय एवं नगर में हर्ष का माहौल है। जैसे ही पता चला कि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम में तनु जायसवाल का चयन हुआ है महाविद्यालय के प्राचार्य, कोच, मैनेजर,प्राध्यापको एवं छात्र-छात्राओ ने मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उनके कोच बाबा खान का कहना है तनु जायसवाल सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की पहली छात्रा है जिसका चयन विश्वविद्यालय की हैंडबॉल टीम में हुआ है। खेल ग्राउंड एवं हैंडबॉल पोल के अभाव में खेत की साफ सफाई कर बास का पोल बनाकर सुबह शाम प्रेक्टिस कराया गया जिसका परिणाम हम सभी को देखने को मिला।

यह 7 तारीख को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए मेघालय के लिए रवाना होगी।

इस खेल में छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए मुख्य भूमिका निभाने वाले रहे बाबा खान जो कि महाविद्यालय भटगांव के क्रीड़ा प्रभारी है जिन्होंने कड़ी मेहनत से ग्राउंड बनाया एवं बच्चों को हैंडबॉल खेलने के लिए पिछले दो सालों से प्रोत्साहित करते रहे। उनके इस कार्य की वजह से छोटे-छोटे बच्चे भी इस खेल से जुड़ने लगे हैं। उनकी सोच है कि स्कूली बच्चे भी इस खेल से जुड़े और आगे चयन होकर अपने मां-बाप एवं नगर का नाम रौशन करें वहीँ इस उपलब्धि पर भटगांव व क्षेत्र के पत्रकार साथियो मे के. पी.पटेल, धर्मेंद्र साहू, रूप नारायण सिँह राजपूत, सुरेश रघु, योगेश जायसवाल, मोनू यादव, रामदुलार साहू, योगेश देवांगन,विकास दुबे,सहदेव सिदार, गनपत बंजारे, संदीप पटेल, योगेश केशरवानी, उमा धीवर ने खुशी जाहिर करते हुए तनु जायसवाल एवं बाबा खान को बधाई एवं शुभकामनायें दिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!