

हरेन्द्र बघेल रायपुर. भाजपा ने जिला निर्वाचन अधिकारी से 7 शासकीय कर्मचारियों की शिकायत की है. बीजेपी ने इन पर भानुप्रतापपुर उपचुनाव में (Bhanupratappur by-election) कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया है. भाजपा का कहना है कि ये अधिकारी अपने अधिनस्थों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार कर रहे हैं.






