CG NEWS: हाइवा ने गलत दिशा में आकर स्कूटी सवार महिला को 200 मीटर तक घसीटा — सड़क पर बवाल, स्वच्छता दीदियों ने किया हाइवे जाम
रायगढ़ से बड़ी खबर मंगलवार सुबह शहर के जिओ पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक हाइवा वाहन ने गलत दिशा में आकर स्कूटी सवार महिला को करीब 200 मीटर तक घसीट दिया। हादसे में महिला का बायां पैर बुरी तरह कुचल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

CG NEWS: हाइवा ने गलत दिशा में आकर स्कूटी सवार महिला को 200 मीटर तक घसीटा — सड़क पर बवाल, स्वच्छता दीदियों ने किया हाइवे जाम
रायगढ़ : सुबह लगभग 7 बजे हुई इस घटना में घायल महिला की पहचान नंदिनी साहू के रूप में हुई है, जो नगर पालिका की स्वच्छता सुपरवाइजर हैं और रोज़ की तरह मणिकांचन सेंटर मुक्तिधाम जा रही थीं। हादसे के बाद स्वच्छता दीदियों ने आक्रोश में हाइवे जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के दोनों ओर गाड़ियाँ बेतरतीब पार्क रहती हैं, जो इस भीषण दुर्घटना का प्रमुख कारण बनीं। हादसे के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच मौके पर तीखी नोकझोंक भी हुई।

घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन, सीएमओ नपा लवकेश पैकरा, नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष पहुंचे। घायल नंदिनी साहू को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।








