छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

महासमुंद जिले से डिजेन्द्र कुर्रे, सुकमोती एवं विनोद जोगी गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित हुए

*महासमुंद जिले से डिजेन्द्र कुर्रे, सुकमोती एवं विनोद जोगी गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित हुए*

बसना – महासमुंद जिले के साहित्यकार डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर, सुकमोती चौहान रूचि एवं विनोद कुमार जोगी को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित हुए है ।छंदबद्ध वृहद हिन्दी व्याकरण (विश्व स्तरीय पद्य संकलन )का भव्य विमोचन वृन्दावन हॉल रायपुर में हुआ। विदित हो कि यह पुस्तक गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ है।इसमें हिन्दी व्याकरण को बिना किसी अर्थ परिवर्तन के छंदो में बांधा गया है जिसको पूर्ण करने में 111साहित्यकारों ने 117 छंद में अपनी रचना समर्पित की है।शामिल सभी साहित्यकारों को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया।इस पुस्तक का संपादन छत्तीसगढ़ के महान साहित्यकार, संपादकत्रय इन्द्राणी साहू साँची,पदमा साहू और निरामणि श्रीवास नियति के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार पी सी लाल यादव अध्यक्षता योगेश अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि रामेश्वर शर्मा, छंद गुरु अरुण निगम, महेश शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री राष्ट्रीय कवि संगम, कमल शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम छंद गुरु रामनाथ साहू ननकी, गोल्डन बुक प्रमुख डॉ. सोनल शर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!