छत्तीसगढ़राजनांदगॉव

अवैध गुटखा फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 82 लाख का माल बरामद…

राजनांदगांव : CG Crime : जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातराई कोपेडीह मार्ग पुलिया के पास बंद पड़ी फैक्ट्री में संचालित अवैध गुटखा फैक्टरी पर राजनांदगांव पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए 82 लाख रूपये का अवैध गुटखा बरामद किया है।
राजनांदगांव के सोमनी क्षेत्र के ग्राम जोरातराई-कोपेडीह के समीप एक बंद पड़ी फैक्टरी पर रात में अवैध रूप से सितार व अन्य कम्पनी का गुटखा बनाने का अवैध कार्य संचालित होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने यहां छापेमार कार्रवाई की जिसमें पुलिस के हाथ अवैध रूप से बनाये गए लगभग 82 लाख 14 हजार 819 रूपये का गुटखा जप्त किया है।
इस कार्रवाई को लेकर राजनांदगांव नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल ने कहा कि थाना सोमनी क्षेत्रन्तर्गत ग्राम जोरातराई कोपेडीह मार्ग पुलिया के पास में बंद फैक्ट्री में अवैध रूप से  तम्बाखु/जर्दा युक्त सितार व अन्य कम्पनी का गुटखा बनाने की फैक्टरी संचालित की जा रही थी।  मौके पर सुपरवाइजर भंवर लाल चैधरी निवासी मांजी थाना डेगाना जिला नागोर राजस्थान नोटिस दिया गया लेकिन कोई कागजात पेश नही करने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए सोमनी पुलिस ने घटना स्थल से गुटका केमिकल तरल पदार्थ, कटिंग सुपारी, बिड़ी पत्ती तंबाकू, गुटखा मसाला पाउडर, केसर युक्त गुटखा, ठंडाई केसर युक्त गुटखा, परप्यूम तरल पदार्थ, जर्दा, कत्था पाउडर, कत्था चूना पदार्थ से तैयार केसर युक्त पाउच, सितार पाउच के प्लास्टिक रोल, सितार पैकिग गुटखा आदि जप्त किया है। वही इस कार्रवाई के बाद अवैध गुटखा खरीदी- बिक्री, भंडारण करने वालों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!