बलौदा बाज़ारसामाजिक

जनपद कार्यालय में आयोजित की गई कलेक्टर द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग में समाज प्रमुख, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल

जनपद कार्यालय में आयोजित की गई कलेक्टर द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग में समाज प्रमुख, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल

चंद राम बंजारे / प्रज्ञा 24 न्यूज़ / 17 मई 2021

बिलाईगढ़ – 16 मई को बिलाईगढ़ जनपद कार्यालय में आयोजित की गई कलेक्टर द्वारा वीडियो कांफ्रेसनसिंग में समाज प्रमुख, नगर के प्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।

जिसमे कलेक्टर द्वारा वेक्सिनेशन के लिए जागरूकता लाने हेतु समाज के प्रमुखों की बैठक बुलाई थी। जिसमे भटगाँव से नगर अध्यक्ष नर्मदा कौशिक ,देवांगन समाज से प्रदीप देवांगन ,ब्राह्मण समाज से पंकज दुबे ,मुस्लिम जमात से गुलाम मुर्तजा खान शामिल हुए ।

धनसीर से वृषभान जगत शामिल हुए। पूरे ब्लॉक से समाज प्रमुख शामिल हुए जिनसे वीडियो कांफसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने बात की। प्रमुख लोगो मे जनपद अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, पूर्व जनपद अध्यक्ष, बिलाईगढ़ नगर अध्यक्ष द्वारिका देवांगन , सीएमओ प्रदीप मिश्रा जी , सीएमओ बिलाईगढ़ चौधरी, सीईओ गायकवाड़ , एवम अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि गण उपस्थित हुये। नगर अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक ने नगर पंचायत में व्यवस्था की आंकड़ा गत जानकारी प्रस्तुत किया। प्रदीप देवांगन ने कलेक्टर को सुझाव दिया कि वेक्सिनेशन के पूर्व शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच अनिवार्य हो, जबकि नगर अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक , पंकज दुबे और गुलाम मुर्तजा खान ने वेक्सीन के लिए सामाजिक जागरूकता के लिए मेहनत करने का आस्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!