छत्तीसगढ़मुख्य खबररायगढ़लोकप्रिय

अज्ञात जहरीले जंतु के काटने से ठेका श्रमिक की मौत

रायगढ़। CG NEWS : बीती शनिवार की रात लेबर क्वार्टर में सो रहे एक ठेका श्रमिक को जहरीले जंतु ने काट लिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाने पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।

जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र स्थित शारदा माइंस कंपनी में श्रवण कुमार पासवान पिता राजेंद्र पासवान उम्र 20 वर्ष विगत कुछ दिनों से ठेकाकर्मी के रुप में काम करता था। ऐसे में बीते शाम को माइंस से काम करके लेबर क्वार्टर में पहुंचा जहां अन्य सहकर्मी के साथ खाना खाकर एक साथ सो रहे थे। ऐसे में रात करीब 11 बजे उसे कोई अज्ञात जन्तु ने काट लिया। जिससे दर्द होने पर उसने शोर मचाया तो सभी सहकर्मी उठकर देखे लेकिन वहां कुछ दिखाई नहीं दिया। शरीर पर कुछ निशान देखकर पीड़ित श्रवण को उपचार के लिए तमनार अस्पताल ले गए। जहां उसकी स्थिति को बिगड़ते देख डाक्टरों ने रायगढ़ रेफर कर दिया। पीड़ित को मेडिकल कालेज अस्पताल लाकर भर्ती करने के बाद उपचार किया जा रहा था। इस बीच उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button