कोरबालोकप्रिय

नाबालिग प्रेमी जोड़े ने किया जहर का सेवन, प्रेमिका की हुई मौत, युवक की हालत गंभीर

CG NEWS : नाबालिग प्रेमी जोड़े ने किया जहर का सेवन, प्रेमिका की हुई मौत, युवक की हालत गंभीर

कोरबा। सुखनंदन कश्यप। CG NEWS : जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां नाबालिग प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी करने के लिए जहर सेवन कर लिया. दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया. जहां अस्पताल में इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई. वहीं, युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है.

जानकरी के मुताबिक उरगा थाना अंतर्गत सरगबुंदिया स्टेशन के पास बेहोशी की हालत में प्रेमी जोड़े मिले. राहगीरों ने इसकी सूचना 112 की टीम को दी. जहां से उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. प्रेमिका की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं प्रेमी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.

फोन पर परिजनों ने बताया कि दोनों पिछले 3 दिनों से घर से लापता थे. इसकी जानकारी पुलिस को दे दिया गया था. पुलिस मामले में तहकीकात कर रही है। लेकिन कोई पता नहीं चल सका था. प्रेमी जोड़े दोनों शादी करने वाले थे जो परिवारिक रुप से घरवाले तैयार नहीं थे. विरोध करने पर दोनों घर से ही भाग गए. दोनों प्रेमी जोड़े रायपुर भाटापारा के निवासी हैं. इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस और परिजनों को भी दी गई।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!