छत्तीसगढ़

प्रेमसाय सिंह टेकाम के इस्तीफे के बाद समर्थकों में गुस्सा, कल सुबह दे सकते है सामूहिक इस्तीफा, कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका !

सुरजपुर : छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस ने फिर एक बार बड़ा फेरबदल किया है। प्रेमसाय सिंह टेकाम जो साढ़े चार साल से कांग्रेस सरकार में शिक्षा मंत्री थे उन्होंने आज अचानक इस्तीफा दे दिया है। दरअसल कल जब सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई उसके बाद से ही एक खबर चर्चा में बनी हुई थी कि मंत्रिमंडल से किसी को हटाकर उसकी जगह मोहन मरकाम को फिट किया जाएगा।

अब सूरजपुर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। उसे यह साफ हो रहा है कि अपने नेता के इस्तीफे के बाद अब कार्यकर्ताओं में गुस्सा और कार्यकर्ता सामूहिक स्थिति की बात कर रहे हैं एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमे शिक्षा मंत्री के इस्तीफा के विरोध में प्रतापपुर विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस में जितने भी कांग्रेस के पदाधिकारी हैं ,जोन और बोथ सेक्टर में जो कांग्रेस के पक्ष से निर्वाचित पदाधिकारी हैं उन्होंने सामूहिक इस्तीफा देने की बात कही है।

मगर इस मामले में जब हमारे संवाददाता आकाश कसेरा ने प्रेमसाय सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने इन सभी बातों का कोई सीधा-सीधा जवाब नहीं दिया कार्यकर्ता क्या कर रहे हैं इस बारे में मुझे नहीं पता यह कह कर उन्होंने अपनी बात खत्म कर दी ।

क्षेत्र में लोगों के साथ जमीनी स्तर पर जुड़े है टेकाम

इस्तीफे के बाद समर्थकों की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है जिसमे प्रेमसाय सिंह टेकाम के समर्थक कह रहे हैं कि वे बेहद सरल और सौम्य नेता है क्षेत्र में उनकी तस्वीर काफी साफ है। विकास कार्यों को लेकर जनता में काफी खुशी भी है मगर इस्तीफे के बाद अब समर्थकों में गुस्सा तेजी से बढ़ रहा है इसको लेकर कल सुबह 11:00 बजे सामूहिक इस्तीफा की बात कही जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!