छत्तीसगढ़जॉबमुख्य खबरसारंगढ़ बिलाईगढ़
हैंडपंप तकनीशियन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर

हैंडपंप तकनीशियन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : व्यापम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के हैंडपंप तकनीशियन के लिए 10 अक्टूबर तक, जल संसाधन विभाग के अमीन पद के लिए 17 अक्टूबर तक, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर में अनुवादक के लिए 21 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इसी तरह व्यापम ने संचालक मुद्रण तथा लेखन सामग्री रायपुर के कॉपी होल्डर, प्लेट मेकर, ग्रेनिंग मशीन ऑपरेटर, फास्ट डिजिटल प्रिंटर ऑपरेटर, कनिष्ठ सिंगल कलर मशीन ऑपरेटर, सिंगल कलर सीटफेड ऑपरेटर, ट्रेसर, रिटेचर, पेस्टर और जूनियर रीडर के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2025 को शाम 5 बजे तक आमंत्रित किया है।










